ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसीएम योगी ने वेंकैया नायडू को दी बधाई

सीएम योगी ने वेंकैया नायडू को दी बधाई

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय मंत्री एम0 वेंकैया नायडू को एनडीए की ओर से उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि...

सीएम योगी ने वेंकैया नायडू को दी बधाई
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 17 Jul 2017 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय मंत्री एम0 वेंकैया नायडू को एनडीए की ओर से उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा संसदीय दल का यह निर्णय देश के किसानों सहित सभी वर्गों के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वेंकैया नायडू का लम्बा सार्वजनिक जीवन रहा है। संगठन व सरकार में नायडू ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके कार्यों व योगदान को देखते हुए नायडू को उप राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद का प्रत्याशी बनाए जाने से ग्रामीण जनता का भी सम्मान बढ़ा है। अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के कारण वे उत्तर भारत सहित पूरे देश में लोकप्रिय हैं। कुशल वक्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले श्री नायडू जी का हिन्दी भाषा के प्रति प्रेम भी जगजाहिर है। नायडू इस समय शहरी विकास, आवास व शहरी गरीबी उन्मूलन तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें