ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयोगी ने गोवर्धन के विकास के लिए 4600 करोड़ रुपए योजना मंजूर की

योगी ने गोवर्धन के विकास के लिए 4600 करोड़ रुपए योजना मंजूर की

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने बृज क्षेत्र में आने वाले गोवर्धन व उसके आस पास के इलाके के विकास व सौन्दर्यीकरण के लिए 4600 करोड़ रुपए की योजनाओं को मंजूरी दी है। इसके...

योगी ने गोवर्धन के विकास के लिए 4600 करोड़ रुपए योजना मंजूर की
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 07 Jun 2017 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने बृज क्षेत्र में आने वाले गोवर्धन व उसके आस पास के इलाके के विकास व सौन्दर्यीकरण के लिए 4600 करोड़ रुपए की योजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत मथुरा में आने वाले गोवर्धन, बरसाना व नंदगांव में बुनियादी सुविधाओं पर बड़ी रकम खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार रात हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। तय हुआ कि गोवर्धन के पास रिंग रोड बनाई जाएगी। इसे नेशनल हाईवे 11 व नेशनल हाईवे 2 से जोड़ा जाएगा। यहां के खारे पानी का शुद्धिकरण कर मीठे पानी में बदला जाएगा। ट्राम्प रोड बनाई जाएगी। इस पर बैटरी रिक्शे चलेंगे। पाथ वे के अलावा रैन बसेरा, यात्री विश्राम गृह बनेगा। परिक्रमा मार्ग में स्ट्रीट लाइट होगी। यहां यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। रेस्टारेंट भी बनाएं जाएंगे जहां उचित दर पर खानपान की व्यवस्था होगी। सौर ऊर्जा से बिजली की आपूर्ति होगी। वाहनों के लिए बड़ा पार्किंग स्थल बनेगा। सीएम के सामने एक निजी कंपनी ने पूरे क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण व विकास पर एक प्रजेंटेशन रखा। इसे सीएम ने सराहा। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी,अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण सदाकांत, प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें