ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअपराध नियंत्रण में पूरी तरह नाकाम रही भाजपा : अखिलेश

अपराध नियंत्रण में पूरी तरह नाकाम रही भाजपा : अखिलेश

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददातासपा मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि गरीबों व कमजोर वर्ग के लिए भाजपा सरकारें संवेदनशील नहीं है। भाजपा का यह चरित्र...

अपराध नियंत्रण में पूरी तरह नाकाम रही भाजपा : अखिलेश
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 29 May 2017 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददातासपा मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि गरीबों व कमजोर वर्ग के लिए भाजपा सरकारें संवेदनशील नहीं है। भाजपा का यह चरित्र चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के विरूद्ध है। चौधरी चरण सिंह की 30वीं पुण्यतिथि सोमवार को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में मनाई गई। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकारों ने जाति व संप्रदाय की दीवारें खड़ी कर जनता को उलझाने का काम किया है। अपराध नियंत्रण में पूरी तरह नाकामी रही है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से ग्रस्त है। किसान सबसे ज्यादा बेहाल है। हर रोज किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा की नीतियां इसके लिए दोषी हैं क्योंकि वे पूंजीघरानों की हित पोषक हैं। इस अवसर पर पूर्वमंत्री श्री राजेंद्र चौधरी, एसआरएस यादव, तथा कार्यालय प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह एमएलसी भी मौजूद थे। चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वे महान देशभक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा कुशल प्रषासक थे। उन्होंने ग्रामीण जीवन की खुशहाली के लिए अनेक योजनाएं लागू की। जमींदारी उन्मूलन में उनका विशेष योगदान था। वे गांव-गांव में छोटे उद्योग लगाने के हिमायती थे। उनका कहना था कि बड़े उद्योगों से सामाजिक और आर्थिक विषमता बढ़ेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें