ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबिहार का वेंडर अवैध पानी के साथ गोंडा में पकड़ा गया 

बिहार का वेंडर अवैध पानी के साथ गोंडा में पकड़ा गया 

रेलवे की लाख कोशिशों के बावजूद ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग थमती नहीं दिखाई दे रही है। शुक्रवार को नई दिल्ली से बरौनी जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस में बिहार जा रहा 14 पेटी पानी के साथ एक व्यक्ति पकड़ा...

बिहार का वेंडर अवैध पानी के साथ गोंडा में पकड़ा गया 
हिन्दुस्तान संवाद,गोण्डा।Fri, 20 Oct 2017 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे की लाख कोशिशों के बावजूद ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग थमती नहीं दिखाई दे रही है। शुक्रवार को नई दिल्ली से बरौनी जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस में बिहार जा रहा 14 पेटी पानी के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया।
दिवाली के मद्देनजर शुक्रवार की सुबह रेलवे सुरक्षा बल इंचार्ज एम के खान की अगुवाई में टीम चेकिंग कर रही थी। पैंट्री कार में एक व्यक्ति लगभग 14 पेटी गैर ब्रांड के पानी के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम विकास यादव बताया। वह बेगुसराय जिले का रहने वाला है।
कुछ दिन पूर्व भी एक्सप्रेस ट्रेनों से बड़े पैमाने पर शराब की बरामदगी हुई थी। ट्रेन के सहारे ही हरियाणा से लाकर देशी और अंग्रेजी ब्रांड की शराब की तस्करी की जाती है। आरपीएफ इंचार्ज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पानी को सील कर दिया गया है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें