ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमुख्य सचिव बदलते ही सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

मुख्य सचिव बदलते ही सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

विशेष संवाददाता राज्य मुख्यालय। प्रदेश सरकार ने नए मुख्य सचिव राजीव कुमार प्रथम के चार्ज लेते ही गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। फेरबदल के तहत 44 आईएएस और छह पीसीएस अधिकारी इधर...

मुख्य सचिव बदलते ही सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 29 Jun 2017 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता राज्य मुख्यालय। प्रदेश सरकार ने नए मुख्य सचिव राजीव कुमार प्रथम के चार्ज लेते ही गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। फेरबदल के तहत 44 आईएएस और छह पीसीएस अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। निवर्तमान मुख्य सचिव राहुल भटनागर को ग्रेटर नोएडा का चेयरमैन और निवेश आयुक्त, नई दिल्ली बनाकर मुख्य सचिव पद से सम्मानजनक विदाई दी गई है। अभी तक ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन पद के साथ कई चार्ज संभाल रहे डा.प्रभात कुमार के पास अब केवल कमिश्नर मेरठ और अध्यक्ष यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का चार्ज बना रहेगा। देवाशीष पंडा के पास भी अभी तक निवेश आयुक्त सहित कई चार्ज थे। अब उनके पास केवल स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली और सीईओ ग्रेटर नोएडा का चार्ज बना रहेगा। केंद्र सरकार से बुलाए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय भूसरेड्डी को प्रमुख सचिव गन्ना एवं चीनी उद्योग और गन्ना आयुक्त बनाया गया है। जबकि लंबे समय से वेटिंग में चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल को प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग, अनीता सिंह को प्रमुख सचिव समग्र ग्राम्य विकास और रमारमण को आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, कानपुर नगर बनाया गया है। इसी तरह वेटिंग में चल रहे पूर्व प्रमुख सचिव खनन डा.गुरदीप सिंह को सदस्य राजस्व परिषद लखनऊ, श्रीमती डिम्पल वर्मा को प्रमुख सचिव वाह्य सहायतित परियोजना, अमित घोष को सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण, पूर्व एलडीए वीसी सत्येंद्र सिंह यादव को विशेष सचिव राष्ट्रीय एकीकरण, पूर्व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी विजय यादव को विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण में तैनाती दी गई है। कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। बरेली की डीएम पिंकी जोवेल को हटा दिया गया है। राज्य सूचना आयोग के सचिव राघवेंद्र विक्रम सिंह को डीएम बरेली बनाया गया है। बांदा के डीएम डा.सरोज कुमार को हटाकर वहां महेंद्र बहादुर सिंह को भेजा गया है। संभल के डीएम भूपेंद्र एस.चौधरी की जगह आनंद कुमार सिंह प्रथम की तैनाती की गई है। आजमगढ़ में सुधीर दीक्षित को कमिश्नर बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें