ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबिसवां में ट्रैक्टर पलटने से बहराइच के मजदूर की मौत

बिसवां में ट्रैक्टर पलटने से बहराइच के मजदूर की मौत

जहांगीराबाद से लकड़ी उतार कर वापस जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। टायर की हवा निकलने से पलटे वाहन के नीचे मजदूर दब गया। रेउसा थाना क्षेत्र के  सीताराम पुरवा के निकट हुए हादसे में चार और मजदूरों...

बिसवां में ट्रैक्टर पलटने से बहराइच के मजदूर की मौत
हिन्दुस्तान संवाद,बिसवां (सीतापुर)Mon, 17 Jul 2017 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

जहांगीराबाद से लकड़ी उतार कर वापस जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। टायर की हवा निकलने से पलटे वाहन के नीचे मजदूर दब गया। रेउसा थाना क्षेत्र के  सीताराम पुरवा के निकट हुए हादसे में चार और मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। घायल को बिसवां स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मरने वाला मजदूर बहराइच जनपद के हरदी थाना क्षेत्र स्थित रेवतीपुरवा मजरा रमपुरवा खुर्द गांव का रहने वाला था। 
परिवार की मौजूदगी में बिसवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के लोगों का कहना है कि रेवतीपुरवा मजरा रमपुरवा खुर्द निवासी 27 वर्षीय अमरीश यादव उर्फ नग्गा मजूदर था। वह बहराइच से लकड़ी लेकर जहांगीराबाद आया था। लकड़ी उतार कर नग्गा पुत्र हरेराम अपने चार और साथियों के साथ घर लौट रहा था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर रेउसा थाना क्षेत्र स्थित सीताराम पुरवा के करीब पहुंचा। तभी टायर से अचानक हवा निकलते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के नीचे नग्गा दब गया। इस दौरान साथ के चार लोग उछल कर दूर गिरे। इन्हें मामूली चोट आई। काफी प्रयास के बाद एम्बुलेंस की मदद से नग्गा को बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें