ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊVideo- अयोध्या को पर्यटन हब बनाएंगे : मुख्यमंत्री

Video- अयोध्या को पर्यटन हब बनाएंगे : मुख्यमंत्री

रामनगरी में विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित दिव्य दीपावली में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गुरुवार सुबह आठ बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। इसके...

Video- अयोध्या को पर्यटन हब बनाएंगे : मुख्यमंत्री
हिन्दुस्तान संवाद,लखनऊThu, 19 Oct 2017 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

रामनगरी में विदेशी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित दिव्य दीपावली में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गुरुवार सुबह आठ बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। इसके बाद लगभग सवा नौ बजे वह रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयोध्या को पर्यटन हब बनाने के लिए दिव्य दीपावली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के कारण ही पूरी दुनिया में दीपावली मनाई जाती है। भगवान राम करोड़ों हिन्दुओं के आराध्य हैं।

विपक्षियों पर बोला हमला, कहा-हो गए बेरोजगार

उन्होंने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अब बेरोजगार हो चुके हैं और हताशा में अर्नगल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने ट्रांसफर-पोस्टिंग को एक उद्योग बना दिया था और पूरे प्रदेश में अपराध का राजनीतिकरण भी किया गया लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर लगाम लगा दी है। मुख्यमंत्री ने ताजमहल को लेकर कहा कि वह एक पुरातात्विक धरोहर है जिसका संरक्षण और पर्यटन की दृष्टि से विकास प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही आगरा जाएंगे और वहां के विकास में आ रही बाधाओं का समाधान भी कराएंगे। इस मौके पर उन्होंने सुग्रीव किला जाकर वयोवृद्ध संत जगद्गुरु पुरुषोत्तमाचार्य और बड़ा भक्तमाल में जाकर महंत कौशलकिशोर दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

महंत नृत्यगोपाल दास का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने मणिराम छावनी पहुंच कर श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का आशीर्वाद लिया। अंत में वह दिगम्बर अखाड़ा पहुंचे और वहां मंदिर आन्दोलन के पुरोधा महंत रामचन्द्र दास को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले हनुमानगढ़ी में गद्दीनशीन महंत रमेश दास व रंगमहल के महंत रामशरण दास ने अंगवस्त्रम भेंटकर उनका स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें