ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअशोक-श्वेता समेत कई सपा व बसपा नेता भाजपा में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रहण कराई सदस्यता

अशोक-श्वेता समेत कई सपा व बसपा नेता भाजपा में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रहण कराई सदस्यता

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रहण कराई सदस्यता- केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में दिलाई गई सदस्यताप्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयसमाजवादी पार्टी के...

अशोक-श्वेता समेत कई सपा व बसपा नेता भाजपा में शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रहण कराई सदस्यता
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 19 Aug 2017 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रहण कराई सदस्यता- केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में दिलाई गई सदस्यताप्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेता व पूर्व काबीना मंत्री अशोक बाजपेई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इसी के साथ सपा नेता श्वेता सिंह भी भाजपा में शामिल हो गईं।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री कलराज मिश्रा सहित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्री अशोक बाजपेई सात बार विधायक रहे हैं। उनके ऊपर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व रहा। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों की टीम के सदस्य रहे। विधान परिषद के सदस्य से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य बने हैं।केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं वर्ष 1977 में पहली बार विधानसभा में चुन कर आया था, उस समय मेरी मुलाकात डॉक्टर अशोक बाजपेई से हुई थी जो अब तक दोस्ती के रूप में चली आ रही है। डॉ. अशोक बाजपेई भले ही सपा में थे लेकिन मैंने सदैव महसूस किया कि अशोक बाजपेई की विचारधारा भाजपा की रही है। मैं उनको भाजपा के सदस्य बनने पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं विशेष कर उनके भाजपा में शामिल होने के अवसर पर स्वयं की इच्छा से यहां आया हूं। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने कहा कि डा. अशोक बाजपेई ने भाजपा की सदस्यता लेने के संबंध में मुझसे बात की, मुझे बहुत खुशी महसूस हुई थी। उनकी सदस्यता लेने में इसलिए अधिक समय लगा क्योंकि मेरे पास समय नहीं था। मैं स्वयं दिल्ली से लखनऊ आया हूं। भाजपा में सपा की पूर्व विधान परिषद सदस्य सरोजनी अग्रवाल, बसपा के मुंशीलाल जयंत, सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव रमेश सिंह रघुवंशी, हुलास राय सिंगल, भुर्जी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक दीन भुर्जी गुप्ता, अति दलित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू वाल्मीकि, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ मेरठ नवीन गुप्ता, उत्तर प्रदेश सीमेन्ट व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम मूर्ति गुप्ता, पूर्व सभासद कुक्कू, प्रहलाद गुरनानी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीतापुर शिव कुमार गुप्ता भी प्रमुख रहे। श्री बाजपेई के साथ समाज के अन्य क्षेत्रों से नौ वरिष्ठ लोग, 20 समाजवादी पार्टी पदाधिकारी व 17 ब्लाक प्रमुख, सदस्यगण व सैकड़ों पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधान शामिल हुए। हुलास राय सिंगल के साथ व्यापार सभा के 15 प्रदेश पदाधिकारी समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए। श्वेता सिंह के साथ 14 समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने भी सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री गोविन्द शुक्ला, सांसद अंजू बाला, अशुंल वर्मा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, राज्यमंत्री मोहसिन रजा, सह मुख्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित , प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, सह मीडिया संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, डा. तरूणकांत त्रिपाठी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें