ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकला उत्सव : छात्राओं ने बिखेरी लोक संस्कृति की छंटा

कला उत्सव : छात्राओं ने बिखेरी लोक संस्कृति की छंटा

- राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन, सरकारी स्कूलों की प्रदेश भर से आई छात्राएं ने लिया भागलखनऊ। कार्यालय संवाददाताराजकीय स्कूल की छात्राओं ने शुक्रवार को लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। विभिन्न जिलों से...

कला उत्सव : छात्राओं ने बिखेरी लोक संस्कृति की छंटा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 17 Nov 2017 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

- राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन, सरकारी स्कूलों की प्रदेश भर से आई छात्राएं ने लिया भाग

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता

राजकीय स्कूल की छात्राओं ने शुक्रवार को लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। विभिन्न जिलों से आई इन छात्राओं ने प्रदेश के साथ साथ अरुणांचल प्रदेश की लोक संस्कृति को भी अपने नृत्य और कला के माध्यम से उकेरा।

मौका था केन्द्र सरकार के राज्य स्तरीय कला उत्सव-2017 के आयोजन का। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की गोमतीनगर शाखा में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से आए छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। इस बार की थी एक भारत श्रेष्ठ भारत थी। उत्तर प्रदेश की जोड़ी अरुणाचल प्रदेश के साथ बनाई गई। इसलिए छात्राओं ने अरुणाचल प्रदेश के लोकनृत्यों की बेहतरीन प्रस्तुति की। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं ने राजधानी की छात्राओं ने बाजी मारी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिंगारनगर की टीम ने नृत्य और नाट्यकला में माध्यमिक विद्यालय आरए बाजार लखनऊ की टीम पहले स्थान पर रही। संगीत में कौशाम्बी और चित्रकला में इलाहाबाद की टीम ने बाजी मारी।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल, निदेशक अवध नरेश शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेन्द्र तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह, डीआईओएस टू नन्द कुमार, सीएमएस के प्रबंधक डॉ. जगदीश गांधी समेत शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें