ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा लालच देकर तोड़ रही एमएलसी: अखिलेश

भाजपा लालच देकर तोड़ रही एमएलसी: अखिलेश

-भाजपा कर रही है सियासी भ्रष्टाचार प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लालच देकर विधान परिषद सदस्यों को तोड़ रही है। भाजपा जनता के बीच जाने का...

भाजपा लालच देकर तोड़ रही एमएलसी: अखिलेश
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 29 Jul 2017 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

-भाजपा कर रही है सियासी भ्रष्टाचार प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लालच देकर विधान परिषद सदस्यों को तोड़ रही है। भाजपा जनता के बीच जाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। बिहार में इन लोगों ने राजनीतिक भ्रष्टाचार किया और गुजरात में कांग्रेस को तोड़ रहे हैं और अब यहां सियासी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अखिलेश शनिवार को गोमती नगर विस्तार के खरगापुर में ब्रिस्डम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। महागठबंधन के सवाल पर कहा कि केवल इतना कहूंगा कि समाजवादियों के सबसे अच्छे संबंध हैं। परिस्थितियों के अनुसार राजनीति में कब किसकी मदद करनी पड़े, इसके लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि एमएलसी तोड़ना राजनीति भ्रष्टाचार है। बुक्काल नवाब अगर कैद नहीं हुए होंगे तब मैं उनसे पूछूंगा की पार्टी छोड़ने के पीछे क्या कारण हैं? उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र बड़े पैमाने पर आंदोलित है और सरकार कह रही है हमने उन्हें हवा दी है। मैंने हवा नहीं बल्कि राहत देने का काम किया था, लेकिन ये सरकार उनको पीटने का काम कर रही है। समाजवादी सरकार ने घटना के दौरान मौत पर 20 लाख देने का काम किया। जो शिक्षा मित्र मरे हैं उनको 50 लाख मिलना चाहिए। रिवर फ़्रंट की जांच की बात करते हैं। मैं तो कहूंगा की आगे का काम तो करा दो। अभी फ़व्वारा नहीं लगा है, जब लग जाएगा तब सीबीआई वाले भी वहां दो घंटा बिताएंगे। अखिलेश ने कहा कि तीन साल हो गए लेकिन पता नहीं कहा स्मार्ट सिटी बना रहे हैं। हम पूजा करते हैं लेकिन प्रचार नहीं करते। ये लोग पूजा को बेचते हैं। अमेरिका में कोई जात-पात नहीं इसलिए तरक्की हुई। जो सच्चे समाजवादी होंगे उनका हर जाति का एक मित्र होगा। इस सरकार ने हमें बताया कि हम बैकवर्ड हैं, हां मैं भी मानता हूं लेकिन मैं बताऊंगा मैं सोच और काम में आप से ज़्यादा फ़ॉर्वर्ड हूं। कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री ट्रांसफर पोस्टिंग में लगे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें