लखनऊ: नगर निगम के 174 सफाईकर्मी स्थायी हुए
नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी 174 सफाई कर्मचारियों को स्थायी कर दिया गया है। नियमितीकरण का आदेश जारी हो गया है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ ने मांग की है कि...
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 26 May 2017 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें
नगर निगम के दैनिक वेतनभोगी 174 सफाई कर्मचारियों को स्थायी कर दिया गया है। नियमितीकरण का आदेश जारी हो गया है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ ने मांग की है कि शेष बचे संविदा कर्मियों को स्थाई करने के लिए और पद बढ़ाए जाएं। संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश के बाद नगर निगम में कर्मचारियों को नियमित करने की कवायद शुरू हो गई थी।