ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमां ब्रम्हचारिणी के दर्शन को उमड़े भक्त

मां ब्रम्हचारिणी के दर्शन को उमड़े भक्त

लखनऊ। निज संवाददाता राजधानी में चल रहे शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी स्वरुप की पूजा अर्चना मन्दिरों व घरो में की गई। चौक के बड़ी कालीजी मन्दिर, छोटी कालीजी मन्दिर, सन्तोषी...

मां ब्रम्हचारिणी के दर्शन को उमड़े भक्त
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 22 Sep 2017 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता राजधानी में चल रहे शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी स्वरुप की पूजा अर्चना मन्दिरों व घरो में की गई। चौक के बड़ी कालीजी मन्दिर, छोटी कालीजी मन्दिर, सन्तोषी माता मन्दिर में सुबह सुहाने मौसम में हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किये तो शाम को रिमझिम बारिश में भी भक्तों की कतारे लगी रही। कही पिण्डी पूजन तो कहीं दुर्गा सप्तशती पाठ के मंत्र गूंजते रहे। बड़ी कालीजी मन्दिर में भोर के चार बजे से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरु हो गया था। हाथों में माता की चुनरी, नारियल, लौंग, धूप, फल, फूल लिए भक्त काफी देर लाइन में लगने के बाद माता के दर्शन किये। मन्दिर मइया के जयकारों से गूंज रहा था। मां का मखाने से श्रंगार किया गया। मन्दिर के बाहर लगे मेले में लोगों ने खूब खरीदारी की। शास्त्रीनगर के दुर्गा मन्दिर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। मां का पूजन सामग्री चूड़ी, बिन्दी, चुनरी के सामान से मन्दिर सजाया गया था। शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। जिसमें अनूपा, अंजली, मधु ने माता रानी के भजन सुनाये। मन्दिर के व्यवस्थापक तारा ने बताया कि शनिवार को माता का दरबार बच्चों के खिलौनों से सजेगा। मां पूर्वी देवी मन्दिर ठाकुरगंज में सुबह आचार्य शिव प्रसाद शुक्ला ने दुर्गा सप्तशती पाठ और अनिल मिश्रा ने हवन कराया। शाम को चन्द्रा शर्मा और शिखा सोनकर ने भजन सुनाये। मइया का भवन बदामी रंग सजाया गया। भजनों से गूंजा 51 शक्तिपीठ लखनऊ। नन्दना बीकेटी स्थित इक्यावन शक्तिपीठ तीर्थ धाम में चल रहे शाारदीय नवरात्र महोत्सव में शुक्रवार को आचार्य धनंजय पाण्डेय ने सुबह दुर्गा सप्तशती पाठ किया। उसके बाद मां ब्रम्हचारिणी की पूजा अर्चना की गयी। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन की शुरुआत पुष्पा दीक्षित ने ‘दर्शन दे गई सरारा, सरारा रात मइया जी मेरे सपने में आई से की। उसके बाद उन्होंने मां पर ‘मां मुरादे पूरी कर दे हलवा बाटूंगी भजन जब सुनाया तो मां भवानी के जयकारों से शक्तिपीठ गूंज उठा। नवरात्र के दूसरे दिन माता का श्वेताम्बर शृंगार किया गया। प्रवक्ता अजय अरोड़ा ने बताया कि 28 तक नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें प्रतिदिन पिण्डी पूजन होगा। 29 को नवमी के दिन भंडारा और कन्या पूजन होगा। इसके अलावा घसियारी मंडी कैसरबाग के काली बाड़ी, हुसैनगंज के भुइयन देवी मन्दिर,राजाजीपुरम के माता शीतला देवी मन्दिर, योगीनगर त्रिवेणीनगर के दुर्गा मन्दिर, सीतापुर रोड के विंध्याचल देवी मन्दिर,चौक व गणेशगंज के संतोषी माता मन्दिर, रानी कटरा के सन्दोहन देवी मन्दिर, ठाकुरगंज के मां पूर्वी देवी मन्दिर, नन्दना बीकेटी के चन्द्रिका देवी मन्दिर में सुबह से लेकर रात तक लोगो ने मां के दर्शन किये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें