ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीअमीन के पैसों और रिवॉल्वर से अंजाम दिया गया ट्रिपल मर्डर!

अमीन के पैसों और रिवॉल्वर से अंजाम दिया गया ट्रिपल मर्डर!

संग्रह अमीन के पास से लूटे गए रिवाल्वर और पैसों को बदमाशों ने सीतापुर के ट्रिपल मर्डर केस में प्रयोग किया है। सीतापुर पुलिस ने इस मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा तो कर दिया है,...

अमीन के पैसों और रिवॉल्वर से अंजाम दिया गया  ट्रिपल मर्डर!
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीFri, 23 Jun 2017 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

संग्रह अमीन के पास से लूटे गए रिवाल्वर और पैसों को बदमाशों ने सीतापुर के ट्रिपल मर्डर केस में प्रयोग किया है। सीतापुर पुलिस ने इस मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा तो कर दिया है, लेकिन अभी तक अमीन का रिवाल्वर और उनकी सोने की चेन बरामद नहीं हुई है। उधर खीरी पुलिस ने अमीन के हत्याकांड में शामिल बाकी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सीतापुर जिले में डेरा डाल दिया है। इन्हीं बदमाशों की तलाश सीतापुर पुलिस को भी है। दोनों जिलों की पुलिस अभी फरार बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।हिस्ट्रीशीटर शरीफ निवासी कांशीराम कालोनी थाना रामकोट जिला सीतापुर 21 जुलाई 2016 को अपने चार अन्य साथियों के साथ बाइक से तिकोनियां से लौट रहा था। रास्ते में खम्भारखेड़ा चीनी मिल के पास सभी रुके और चार पी रहे थे। तभी लखीमपुर शहर से सटे गांव फत्तेपुर में रहने वाले राजस्व अमीन अशोक कुमार श्रीवास्तव अपनी बाइक से निकले। शरीफ की नजर अमीन के गले में पड़ी सोने की चेन पर पड़ी। पांचों बदमाशों ने अमीन की चेन लूटने के लिए फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव तेतारपुर के पास उनको रोक लिया। लूट के विरोध में अमीन ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई। गोली शरीफ के एक साथी के कंधे पर लगी। इसके बाद बदमाशों ने गोलियां चलाई। इसमें अमीन की जान चली गई। बदमाश अमीन की सोने की चेन और रिवाल्वर लेकर भाग गए। बदमाशों ने अमीन की चेन को 70 हजार में बेचा। इसी पैसे से बदमाशों ने एक अपाचे बाइक खरीदी। इसके बाद सभी एक केस में सीतापुर जेल में बंद हो गए। जेल से छूटते ही बदमाशों ने लूट की योजना बनाई। इसमें सीतापुर के व्यापारी, उसकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। इस घटना में बदमाशों ने अमीन की रिवाल्वर और उसकी चेन से खरीदी गई बाइक का इस्तेमाल किया। ===================================अपने कुछ साथियों के नाम गलत बताए शरीफ ने ::::शरीफ और उसके गैंग ने अमीन की डकैती के दौरान हत्या की थी। इसमें कोई संदेह नहीं है। क्योंकि जांच कर रही खीरी पुलिस के हाथ भी कुछ ऐसे सुराग लगे थे। जिससे साफ हो गया था कि शरीफ और उसके गैंग ने ही अमीन की हत्या की है। खीरी पुलिस शरीफ और उसके गैंग की तलाश कर रही थी। तभी उन्होंने सीतापुर में ट्रिपल मर्डर केस को अंजाम दे दिया। इसमें सीतापुर पुलिस ने शरीफ गिरफ्तार किया। शरीफ ने पुलिस के सामने यह तो कबूला कि अमीन को उसी ने मारा था। लेकिन उसने पुलिस को अपने सही साथियों के नाम नहीं बताए हैं और न ही रिवाल्वर और चेन का पता बताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें