ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीमहेवा वन ब्लॉक में हुआ 200 पौधों का रोपण

महेवा वन ब्लॉक में हुआ 200 पौधों का रोपण

दक्षिण खीरी वन प्रभाग की ओर से पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में एक साथ 200 पौधों को लगाया गया। इनमें आयुर्वेदिक, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व के पौधे लगाए गए। महेवा...

महेवा वन ब्लॉक में हुआ 200 पौधों का रोपण
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 16 Aug 2017 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण खीरी वन प्रभाग की ओर से पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में एक साथ 200 पौधों को लगाया गया। इनमें आयुर्वेदिक, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व के पौधे लगाए गए। महेवा वन ब्लॉक में वन महकमे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, दक्षिण खीरी के डीएफओ समीर वर्मा, उत्तर खीरी के डीएफओ अनिल कुमार पटेल ने पौध रोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के 200 पौधों को लगाया गया। इसमें फलदार और छायादार पौधे सबसे ज्यादा थे। कार्यक्रम स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसडीओ आरएन मिश्रा, नागेंद्र पांडे सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें