ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीईसानगर और बिजुआ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

ईसानगर और बिजुआ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

शनिवार को जिले में राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया। जिले के दो ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर सैकड़ों बीडीसी सदस्य कलक्ट्रेट पहुंच गए। मौजूदा ब्लॉक प्रमुखों पर विकास कार्यों में रुचि न लेने...

ईसानगर और बिजुआ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीSat, 24 Jun 2017 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को जिले में राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया। जिले के दो ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर सैकड़ों बीडीसी सदस्य कलक्ट्रेट पहुंच गए। मौजूदा ब्लॉक प्रमुखों पर विकास कार्यों में रुचि न लेने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक प्रमुखों में अविश्वास व्यक्त किया। डीएम के न होने के चलते जिला पंचायत राज अधिकारी सुनील कुमार पांडेय को शपथपत्र सौंपे। अब इन शपत्रपत्रों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद मतदान की तिथि मुकर्रर होगी।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से जिले के ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की अटकलें शुरू हो गई थी। एक सप्ताह पहले फूलबेहड़ ब्लॉक से इसकी शुरुआत हुई। फूलबेहड़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर सात जुलाई को ब्लॉक सभागार में मतदान कराया जाएगा। इसी बीच शनिवार को जिले के दो और ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के शपथपत्र लेकर बीडीसी सदस्य कलक्ट्रेट पहुंच गए। ईसानगर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 113 बीडीसी सदस्यों में 68 सदस्य शपथपत्रों के साथ धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी और भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिला पंचायत राज अधिकारी सुनील कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। कुछ देर बाद ही कलक्ट्रेट में बिजुआ ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों की भीड़ भी पहुंच गई। गोला विधायक अरविन्द गिरि के नेतृत्व में बिजुआ के 120 बीडीसी सदस्यों में से 70 से ज्यादा सदस्यों ने डीपीआरओ को शपथपत्र सौंपे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा मोंटी गिरि, जिलापंचायत सदस्य अनूप शुक्ला, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।उधर जिला पंचायत राज अधिकारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि ईसानगर में 113 बीडीसी सदस्यों में से 68 ने शपथपत्र दिए हैं। जबकि बिजुआ ब्लॉक में 120 सदस्यों में से 70 सदस्यों ने शपथपत्र दिए हैं।बाक्सतीन के बाद कई और जगह तख्ता पलट की तैयारीलखीमपुर-खीरी। तीन ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद अब तीन जुलाई के बाद कई अन्य ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में भाजपा है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। तीन जुलाई को पंचायत उपचुनाव के परिणाम आएंगे। इनमें कई बीडीसी सीटों पर चुनाव हो रहा है। उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कई अन्य ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव आ सकता हैं। बताया जाता है कि इसकी तैयारी तेज हो गई है। बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने की कवायद चल रही है। बीडीसी सदस्यों की बढ़ी पूछ, शिमला, नैनीताल गोवा के टूर: लखीमपुर-खीरी। सपा के कब्जे में चल रही ब्लॉक प्रमुख की सीटों को कब्जाने के लिए भाजपा की नजर लगी है। फूलबेहड़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर सात जुलाई को मतदान होना है। अब यहां के बीडीसी सदस्यों की पूछ बढ़ गई है। सूत्र बताते हैं कि बीडीसी सदस्यों के लिए कई पैकेज तैयार हैं। सदस्यों को उनकी मनपसंद जगह पर भेजने की तैयारी कई ऑफरों के साथ चल रही है।पंचायत के चुनाव के बाद जिले की लगभग सभी सीटों पर सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे। बीडीसी सदस्यों ने नेताओं के प्रभाव में आकर मतदान किया था। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ब्लॉक प्रमुखों के तख्ता पलट का क्रम शुरू हो गया है। इसी के साथ ही बीडीसी सदस्यों की पूछ भी बढ़ गई है। ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी हथियाने के लिए जरूरी है कि आधे से अधिक बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में किया जाए। अब सदस्यों को तरह-तरह के टूर पैकेजों का ऑफर मिल रहा है। बताया जाता है कि सबसे ज्यादा टूर पैकेज नैनीताल, शिमला, मनाली के अलावा गोवा के भी टूर आफर मिल रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य ऑफर भी हैं। सूत्र बताते हैं कि फूलबेहड़ ब्लॉक के सदस्यों से इसकी शुरुआत हो गई है। अब अन्य ब्लॉकों के बीडीसी सदस्यों को भी आफर मिल रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें