ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीअभी और खुलेंगे बब्बर खालसा के राज

अभी और खुलेंगे बब्बर खालसा के राज

यूपीएटीएस ने सोमवार रात खीरी जिले से बब्बर खालसा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर नाभा जेल ब्रेककांड में हथियार सप्लाई करने का आरोप है। साल 2016 में पंजाब की कानून व्यवस्था को...

अभी और खुलेंगे बब्बर खालसा के राज
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 20 Sep 2017 12:27 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपीएटीएस ने सोमवार रात खीरी जिले से बब्बर खालसा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर नाभा जेल ब्रेककांड में हथियार सप्लाई करने का आरोप है। साल 2016 में पंजाब की कानून व्यवस्था को तहस-नहस करने वाले बब्बर खालसा गिरोह का खीरी जिले से नजदीकी कनेक्शन सामने आया है। नाभा कांड में जो आतंकी जेल से फरार हुए थे उनको यहां के रहने वाले हरप्रीत उर्फ टोनी व सतनाम सिंह ने खासी मदद मुहैया कराई थी। पंजाब के जिला भगत सिंह नगर की एक अदालत से जारी आइपीसी की धारा 121 व 121 ए के आरोपी सतनाम सिंह व हरप्रीत उर्फ टोनी पर गिरफ्तारी का वारंट जारी था। ये धाराएं उन पर लगाई जाती हैं जिन पर देश या राज्य की सरकार से युद्ध करने का आरोप होता है। 121 ए में ये भी साफ है कि देश या राज्य की सरकार के खिलाफ आपराधिक बल का इस्तेमाल कर प्रदर्शित किया जाए। इन धाराओं में उम्र कैद तक का प्रावधान है। इसके अलावा इन दोनो आरोपियों पर लूटपाट और दबंगई की धाराएं लगाई गईं हैं। इतना ही नहीं, खीरी जिले से गिरफ्तार इन दोनों आरोपियों पर पंजाब राज्य के अनलॉफुल एक्टविटीज एक्ट लगाया गया है। सूत्र बताते हैं जेल से भागने में इन दोनो आरोपियों ने फरार आतंकियों को केवल असलहे ही नहीं उपलब्ध कराए बल्कि उनको खाने-पीने की चीजें भी मुहैया कराईं साथ ही उनके लगातार संपर्क में भी बने रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें