ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल

ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। डाक सेवक चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यालय के निर्देश पर हड़ताल पर बैठ गए। इससे डाक का काम प्रभावित हो गया। बुधवार को संघ ने शहर...

ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीWed, 16 Aug 2017 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। डाक सेवक चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यालय के निर्देश पर हड़ताल पर बैठ गए। इससे डाक का काम प्रभावित हो गया। बुधवार को संघ ने शहर के मुख्य डाकघर के सामने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल केंद्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आवाह्न पर की जा रही है। हड़ताल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष एमएम खान कर रहे हैं। हड़ताल के दौरान कहा गया कि सभी मांगे जब तक पूरी नहीं होतीं तक तब हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल में अध्यक्ष तुलसीराम मिश्र, मंत्री चंद्रकांत मिश्र, कीर्ति लाल, सुरेश चंद्र जायसवाल, खलीक अहमद, आरती मिश्रा, धीरेंद्र कुमार, दीपू, ओंमकार, उमेश, मोहनलाल, सुशील कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इन मांगों को लेकर हो रही हड़ताल : जीडीएस कमेटी के सुझावों को जल्द लागू कराने, ग्रामीण डाक सेवकों को आठ घंटे कार्य, विभागीयकरण, पेंशन लागू कराने, टारगेट के नाम पर उत्पीड़न बंद करने की मांग की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें