ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरी12 हजार महिलाओं ने की फ्री यात्रा

12 हजार महिलाओं ने की फ्री यात्रा

रोडवेज के आंकड़ो के अनुसार 24 घंटे की फ्री सेवा में 12 हजार से ज्यादा महिलाओं ने बस का सफर किया। रोडवेज निगम ने सरकार के आदेश पर रक्षाबंधन से पहले रविवार की मध्यरात्रि 12 बजे से सोमवार की आधीरात 12...

12 हजार महिलाओं ने की फ्री यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीTue, 08 Aug 2017 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रोडवेज के आंकड़ो के अनुसार 24 घंटे की फ्री सेवा में 12 हजार से ज्यादा महिलाओं ने बस का सफर किया। रोडवेज निगम ने सरकार के आदेश पर रक्षाबंधन से पहले रविवार की मध्यरात्रि 12 बजे से सोमवार की आधीरात 12 बजे तक बस में महिला यात्रियों का टिकट के पैसे नहीं लिए जानें का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद खीरी जिले में बने लखीमपुर और गोला डिपो की बसों में 12 हजार महिलाओं ने फ्री में सफर किया। इसमें गोला डिपो की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या कम रही। गोला डिपो में लगभग पांच हजार महिलाओं ने फ्री में बस यात्रा की। लखीमपुर डिपो की बसों में आठ हजार से अधिक महिलाओं ने बस में फ्री यात्रा की। रक्षाबंधन पर लखीमपुर डिपो का लोड फैक्टर 111 प्रतिशत रहा वहीं गोला का लोड फैक्टर 70 प्रतिशत रहा। गोला लोड फैक्टर कम होने के पीछे लंबी दूरी की बसों का हवाला दिया गया। रक्षाबंधन पर लोकल स्तर पर ही बसों में भीड़ रही। बाक्स यह है रक्षाबंधन पर यात्रा के आंकड़े लखीमपुर में महिला यात्री-8780इनकम- 4,99,023 रुपए गोला डिपो में महिला यात्री-4953 इनकम-2,97,736 रुपए

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें