ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीजिले में मना ईद का त्योहार

जिले में मना ईद का त्योहार

ईदुल फ़ित्र का त्योहार पूरे जिले में परम्परागत रूप से जोश खरोश के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में मुसलमानो ने ईदगाहों तथा शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क की सलामती...

जिले में मना ईद का त्योहार
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 26 Jun 2017 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

ईदुल फ़ित्र का त्योहार पूरे जिले में परम्परागत रूप से जोश खरोश के साथ मनाया गया। हजारों की संख्या में मुसलमानो ने ईदगाहों तथा शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क की सलामती एवं अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। इसके बाद लोग एक दूसरे से गले मिले। विभिन्न सम्प्रदाय के लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस त्योहार को विभिन्न धर्म और संप्रदाय के लोगों ने मिलजुल कर मनाया और भाई चारे की मिसाल कायम की। ईद पर बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।खीरी टाउन प्रतिनिधि के अनुसार ईदुल फ़ित्र का त्यौहार नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर हजारों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद पेश की। नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी गईं। ईद के दिन सुबह से ही लोग नये नये कपड़ों में ईदगाह की ओर जाते दिखाई दिए। रंग-बिरंगी कपड़ों में उत्साह से भरे बच्चों में ईद की ख़ुशी कुछ ज्यादा ही देखी गई। सुबह आठ बजे से ही नगर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज का सिलसिला शुरू हो गया। मस्जिदों में वहां के इमामों ने ईद की नमाज पढाई। नगर की प्रसिद्ध ईदगाह में ईद की नमाज साढ़े नौ बजे अदा की गई। ईदगाह के इमाम मौलाना निजामुद्दीन साहब ने ईद की सामूहिक नमाज पढाई। एहतियात के तौर पर ईदगाह पर डीएम आकाशदीप व एसपी मनोज झा समेत जिले के तमाम आला अफसर मौजूद रहे। ईदगाह पर तमाम सियासी दलों के नेता भी ईद की मुबारकबाद देने के लिए मौजूद रहे। सिंगाही-खीरी। आपसी भाई चारे का त्योहार ईद-उल फितर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कस्बे के उत्तर की ओर ईदगाह पर पेश इमाम अब्दुल हफीज ने सभी लोगों को ईद नमाज पढ़वाई। इसके बाद सबने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाईयां दी। इस दौरान यहां एसडीएम निघासन अखिलेश यादव सी ओ प्रति त्रिपाठी एसओ रामकुमार यादव पूर्व चेयरमैन मो. कयूम सभासद जोगेंद्र शाक्य मौजूद रहे। सिकन्द्राबाद खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र में अमन, चैन, भाईचारे के साथ बड़े ही धूमधाम से एक दूसरे से गले मिलकर मनाया गया। ईदगाह पर सुबह से हजारों की संख्या मे लोग ईद की नवाज अदा करने के लिए इकठ्ठा हुए। नीमगांव,पैला, सिकन्द्राबाद, अमेठी, रोशननगर, रायपुर में ईद खुशी से मनाई गई। सम्पूर्णानगर-खीरी। ईदुल फित्र के मौके कस्बा सहित इलाके के खजुरिया ,कमलापुरी ,गोबिन्द नगर बसही, ईदगाहों पर भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने नमाज अदा की । इस दौरान मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से एसओ बृजराज यादव, खजुरिया चौकी इंचार्ज महेश प्रताप गंगवार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें