ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखीमपुरखीरीकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया इंदिरागांधी का जन्म दिवस

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया इंदिरागांधी का जन्म दिवस

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्म दिवस मनाया। इस मौके विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरागांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाए...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया इंदिरागांधी का जन्म दिवस
हिन्दुस्तान टीम,लखीमपुरखीरीMon, 20 Nov 2017 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्म दिवस मनाया। इस मौके विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरागांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाए तथा देशहित में किए गए उनके किए गए प्रयासों की चर्चा की।

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा इंदिरा गांधी लाल बहादुर शास्त्री की सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनीं। उन्होंने देश को खुशहाल बनाने तथा किसानों को साहूकारों के चुंगल से छुड़ाने के लिए बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। उन्होंने 1971 में परमाणु परीक्षण कराकर दुनिया को यह बता दिया था कि भारत के पास भी एटमी शक्ति है। नगर अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा इंदिरागाधी ने पाकिस्तान को अलग कर बांग्लादेश बना दिया। इनके अलावा रमाकांत गुप्ता, कुसुमलता बरनवाल, सुशील शुक्ला और कामिल उस्मानी सहित तमाम लोगों ने अपने विचार वयक्त किए। इस मौके पर सरोजनी अवस्थी, चंद्रावती, चंद्रप्रभा अवस्थी, रवि गोस्वामी, अंजुम कद्र उस्मानी, रामू रस्तोगी, मोहित मिश्रा, मुरारी लाल गांधी, रजनीश मिश्रा, रामेंद्र, जमाल अहमद, कमलेश मिश्रा और सर्वेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें