ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसड़क हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत, पुलिस के खिलाफ चक्काजाम

सड़क हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत, पुलिस के खिलाफ चक्काजाम

कौशाम्बी में महेवाघाट - मूरतगंज मार्ग पर गरौली के सामने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक व विक्रम में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो...

सड़क हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत, पुलिस के खिलाफ चक्काजाम
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 23 Oct 2017 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

कौशाम्बी में महेवाघाट - मूरतगंज मार्ग पर गरौली के सामने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक व विक्रम में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस के समझाने पर किसी तरह लोग माने।

रक्सौली की मीनाक्षी (45) आंगनबाड़ी कार्यकत्री थीं। मुख्याल पर चल रहे धरने में शामिल होने के लिए सोमवार को मीनाक्षी अपने बेटे मनीष (25) के साथ बाइक से मंझनपुर आ रही थीं। मनीष बाइक लेकर गरौली गांव के सामने पहुंचा। गड्ढे में पड़कर बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही विक्रम से भिड़ गई। हादसे में मीनाक्षी और मनीष व विक्रम में सवार अनिल कुमार निवासी गौसपुर टिकरी को चोटें आई। मीनाक्षी के सिर पर चोटें लगी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। एंबुलेस से घायल मनीष व अनिल कुमार को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन आक्रोशित हो गए। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के न आने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक आक्रोशित लोगों ने मौके पर हंगामा किया। मंझनपुर, महेवाघाट और पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद महेवाघाट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीमा विवाद में महेवाघाट पुलिस ने उलझाया : गरौली में हुए हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीनाक्षी की मौत के बाद महेवाघाट थाने की पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। ग्रामीणों ने सबसे पहले महेवाघाट थाने की पुसिल को सूचना दी। महेवाघाट पुलिस ने घटनास्थल मंझनपुर थाना क्षेत्र में बताया। मंझनपुर पुलिस से संपर्क किया गया तो वह मौके पर पहुंची, लेकिन क्षेत्र महेवाघाट का बताया। इसके बाद महेवाघाट की पुलिस ने पश्चिमशरीरा थाने की ओर मामले को धकेला। पश्चिमशरीरा थाने की पुलिस भी आई। इसके बाद मामले की जानकारी सीओ को दी गई। सीओ के तेवर दिखाने पर महेवाघाट पुलिस आई। पुलिस के इसी रवैये से लोग नाराज भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें