ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकौशाम्बी के घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, दो महिलाएं झुलसीं

कौशाम्बी के घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, दो महिलाएं झुलसीं

सिराथू ब्लॉक के मोहिउद्दीनपुर बेला गांव में सौ से ज्यादा घरों में सोमवार दोपहर हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर दो महिलाएं झुलस गईं। दर्जनों घरों के उपकरण भी फुंक गए। जिला अस्पताल में भर्ती...

कौशाम्बी के घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, दो महिलाएं झुलसीं
Center,AllahabadMon, 22 May 2017 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

सिराथू ब्लॉक के मोहिउद्दीनपुर बेला गांव में सौ से ज्यादा घरों में सोमवार दोपहर हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर दो महिलाएं झुलस गईं। दर्जनों घरों के उपकरण भी फुंक गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराकर महिलाओं का इलाज कराया जा रहा है। हादसा एलटी लाइन में एचटी तार टूटकर गिरने से हुआ। मोहिउद्दीनपुर बेला गांव के ट्रांसफार्मर में रविवार रात आंधी चलने के दौरान आग लग गई थी। साथ ही तार भी टूटकर गिर गया। इसकी वजह से उस वक्त लाइट काट दी गई। सोमवार दोपहर बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर और तार ठीक कर आपूर्ति बहाल की। इसके थोड़ी देर बाद ही हाईटेंशन तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। ऐसे में सौ से ज्यादा घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से राजमनी पत्नी मनोज और मीना देवी पत्नी भरत झुलस गईं। इनके अलावा शेखर मौर्य, प्रकाश चंद्र, बरमदीन, सोहनलाल, राजेन्द्र प्रसाद सहित दर्जनों लोगों के घरों में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। घटना के दौरान पूरे गांव में चीख पुकार मच गई। अफरातफरी के बीच लोगों ने झुलसी महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी स्थानीय अवर अभियंता को दी गई। सूचना मिलते ही विद्युत अफसरों ने आपूर्ति बंद कराई। तब जाकर गांववालों को राहत मिल सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें