ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले शुकव्रार को कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने सदर ब्लाक परिसर में केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।संघ की जिलाध्यक्ष माया सिंह ने कहा सरकार...

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 17 Nov 2017 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले शुकव्रार को कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने सदर ब्लाक परिसर में केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।

संघ की जिलाध्यक्ष माया सिंह ने कहा सरकार द्वारा उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से पोषाहार न उठाने पर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही है, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री उनकी इस धमकी से डरने वाली नहीं हैं। इसी के चलते पिछले 27 दिन से धरना और प्रदर्शन किया जा रहा है। जल्द ही समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो वह राजधानी पहुंचकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। इस दौरान संजना दीक्षित, मंजू यादव, सुषमा सिंह, शहरोज फात्मा, निशात बेगम, शीला आदि मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें