ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीपिपरी में किसान के घर से डेढ़ लाख की चोरी

पिपरी में किसान के घर से डेढ़ लाख की चोरी

बेखौफ चोरों ने शुक्रवार रात एक किसान का घर खंगाल डाला। सेंध काटकर भीतर घुसे चोर नकदी, गहने समेत करीब डेढ़ लाख का माल समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ चोरी की...

पिपरी में किसान के घर से डेढ़ लाख की चोरी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 23 Sep 2017 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बेखौफ चोरों ने शुक्रवार रात एक किसान का घर खंगाल डाला। सेंध काटकर भीतर घुसे चोर नकदी, गहने समेत करीब डेढ़ लाख का माल समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। पिपरी इलाके के फतेहपुर सहावपुर गांव का लालबहादुर खेतीबाड़ी करके परिवार चलाता है। शुक्रवार रात वह और उसके परिवार के सभी सदस्य खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए। इस दौरान सेंध काटकर भीतर घुसे चोर 90 हजार रुपया नकद, एक तोला सोना और तीन पाव चांदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान समेट ले गए। सुबह सोकर उठे घर के सदस्यों ने कमरों का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। चोरी की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिसवाले भी आ गए। पुलिस ने पड़ताल की। इस दौरान पास के ही अमरूद की बाग में टूटा हुआ बक्सा मिला। गृहस्वामी ने बताया कि घर बवनाने के लिए एक दिन पहले ही वह बैंक से नकदी निकालकर लाया था। मामले में पिपरी एसओ अर्जुन सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें