ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकन्नौज में खेत पर मरे पड़े मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर

कन्नौज में खेत पर मरे पड़े मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर

कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर मरे पड़े मिले हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है, हालांकि अभी कोई इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाया कि मोरों की मौत कैसे हुई। सोमवार...

खेत में मरे पड़े मिले मोर
1/ 2खेत में मरे पड़े मिले मोर
बड़ी संख्या में मरे मोर देख गांव में दहशत
2/ 2बड़ी संख्या में मरे मोर देख गांव में दहशत
कन्नौज। हिन्दुस्तान संवाद,कानपुरMon, 23 Oct 2017 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर मरे पड़े मिले हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है, हालांकि अभी कोई इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाया कि मोरों की मौत कैसे हुई।

सोमवार को हरीनगर के मजरे नगला छिद्द के रहने वाले  ब्रह्म रतन सिंह के खेत में एक दर्जन मोर पड़े मिले। इससे गांव वाले डर गए, पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजा है।।मोरों की मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोस के गांव के लोग मोरों का शिकार करने के लिए आते हैं।  हालांकि इन मोरों की मौत के पीछे शिकारियों का हाथ नहीं माना जा रहा है। शवों की हालत से लग रहा कि इनकी मौत जहरीला दाना खाने से हुई है। हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद सामने आएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें