ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरराष्ट्रीय अधिवेशन में आए गुजरात भामस उपाध्यक्ष का हार्टअटैक से निधन

राष्ट्रीय अधिवेशन में आए गुजरात भामस उपाध्यक्ष का हार्टअटैक से निधन

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने कानपुर आए गुजरात भामस के उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह भाटी का यहां हार्ट अटैक से निधन। गांधीनगर के रहने वाले 62 वर्षीय हिम्मत सिंह भाटी राष्ट्रीय...

राष्ट्रीय अधिवेशन में आए गुजरात भामस उपाध्यक्ष का हार्टअटैक से निधन
कानपुर। वरिष्ठ संवाददाता,कानपुरWed, 24 May 2017 01:59 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने कानपुर आए गुजरात भामस के उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह भाटी का यहां हार्ट अटैक से निधन। गांधीनगर के रहने वाले 62 वर्षीय हिम्मत सिंह भाटी राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले ही दिन यानी 22 मई से मौजूद थे और यहां पंडित दीन दयाल स्कूल के शिविर में ही रह रहे थे।

बुधवार सुबह शिविर में ही उनकी तबियत बिगड़ी तो उर्सला अस्पताल ले जाया गया। यहां हार्ट अटैक के बाद आईसीयू में रखा गया लेकिन कुछ देर में निधन हो गया। हिम्मत सिंह भाटी यहां गुजरात के प्रतिनिधि के रूप में महाधिवेशन में शामिल हुए थे। एक साथी भावनगर के भामस पदाधिकारी रावल भाई ने बताया कि सुबह उनके कंधे पर हाथ रख कर वह बात कर रहे थे तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ी। परिसर में मौजूद डॉक्टरों ने उनको देखा और उर्सला भेजा। उनका बीपी लो था, उर्सला में कुछ देर बाद मौत हो गयी। उनका शव गांधीनगर भेजा गया है। 

हिम्मत सिंह भाटी 30 साल से भामस में सक्रिय थे। इनके साथ काम करने वाले गुजरात भासम के सचिव डीएम हिरानी ने बताया कि गुजरात में वे भामस के लिए ट्रांसपोर्ट सेक्सन देखते थे, वे इतने एक्सपर्ट हो गए कि अब पूरे देश के लिए यह काम देखने लगे थे। उन्होंने बताया कि भाटी भामस के लिए पूरी तरह समर्पित थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें