ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरप्यार को पाने में कामयाब हो ही गई रिवाल्वर रानी, पहनेगी लाल जोड़ा

प्यार को पाने में कामयाब हो ही गई रिवाल्वर रानी, पहनेगी लाल जोड़ा

हमीरपुर में विवाह स्थल से दूल्हे को तमंचे के बल पर उठाने वाली रिवाल्वर रानी आखिरकार जीत ही गई। 15 मई से चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामे का शुक्रवार को समझौते के बाद पटाक्षेप हो गया। अब रिवाल्वर रानी लाल जोड

Rishi.shuklaहिन्दुस्तान संवाद,हमीरपुर(मौदहा)Fri, 19 May 2017 10:17 PM

रिवाल्वर रानी को धोखा देने वाला दूल्हा था शादीशुदा, दो बेटियां भी हैं

रिवाल्वर रानी को धोखा देने वाला दूल्हा था शादीशुदा, दो बेटियां भी हैं2 / 3

आप को बता दें कि चार दिन पहले शादी के मंडप से अपहृत किए गए दूल्हे अशोक यादव के चर्चे पूरे देश में हैं। अशोक प्यार और फरेब का दूसरा नाम बन गया है। बांदा में उसका एक लड़की से तीन साल पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अशोक बांदा के एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर था।

यहीं पर उसका वर्षा साहू नाम की लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था। इसी बीच उसकी शादी हमीरपुर में तय हो गई तो उसने बांदा आना और वर्षा से बातचीत करना बंद कर दिया। वर्षा ने उससे कई बार संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन अशोक नहीं मिलता था। 15 मई को जब वर्षा को यह पता चला कि अशोक हमीरपुर में शादी कर रहा है तो उसने रिवाल्वर रानी का रूप धारण कर उसे भरी बारात अगवा कर लिया।

कंपाउंडर से झोलाछाप डॉक्टर बन गया था अशोक
अशोक कुमार पुत्र रामहित यादव मटौंध थाने के मोहनपुरवा गांव का रहने वाला है। वह छोटी बाजार में स्थित एक डाक्टर की डिसपेंसरी में बतौर कंपाउंडर काम करता था। कई साल से यहीं पर रहने की वजह उसका पड़ोस की ही वर्षा साहू से प्रेम प्रपंच था। लड़की के घर उसका आना-जाना भी था। वर्षा भी अशोक की बातों में आकर उससे प्यार करने लगी। अशोक ने उससे झूठ बोला था कि उसकी शादी नहीं हुई है। बताया जाता है कि दोनों शादी करने का प्लान बना लिया था। चर्चा तो यह भी थी कि दोनों ने कोर्ट से विवाह कर लिया था। कुछ महीने पहले से अशोक ने नगर में आना बंद कर दिया। उसने वर्षा से पूरी तरह से किनारा कर लिया था। वह अपने गांव में ही झोलाछाप डॉक्टर की तरह लोगों को दवाएं देता था।

तूफान की तरह पहुंची रिवाल्वर रानी
वर्षा ने अशोक से कई बार बात करने का प्रयास किया तो उसने मना कर दिया। अशोक ने अपने मोबाइल का नंबर भी बदल दिया था। इसी बीच अशोक की शादी हमीरपुर तय हुई तो लड़की को इसकी जानकारी हुई। बताया जाता है कि वर्षा ने अशोक को शादी करने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। अशोक ने वर्षा से अपना संबंध तोड़ने की बात कही थी। इससे नाराज वर्षा रिवाल्वर की रानी बनकर पहुंच गई शादी समारोह में। बारातियों की मानें तो काले सूट में आई रिवाल्वर रानी एक तूफान की तरह आई और कार में बैठे दूल्हे अशोक को खींचकर अपनी बोलेरो में डालकर लेकर चली गई।

दूल्हे की हो चुकी है शादी, हैं दो बेटियां

दूल्हे की हो चुकी है शादी, हैं दो बेटियां3 / 3

दूल्हे अशोक यादव की आठ साल पहले शादी हो चुकी है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के लौसी गांव में अशोक का विवाह हुआ था। विवाह के बाद पहली पत्नी से अशोक को दो बेटियां दिव्यांसी छह वर्ष और शिवांसी पांच वर्ष की हैं। तीन साल पहले अशोक की पहली पत्नी की मौत हो गई। उसके बाद उसने नगर के छोटीबाजार इलाके की रहने वाली युवती को अपने जाल में फंसा लिया। युवती को भी धोखा देकर हमीरपुर शादी करने चला गया। जिससे नाराज युवती ने उसको अपहृत कर लिया।

टूटा फूटा घर, कम नहीं थी नेतागिरी
अशोक का घर टूटा फूटा है। मिट्टी का घर और ऊपर से खपरैल। घर का एक कमरा जिसकी दिवारें ईंट की हैं। ऊपर से टीन शेड रखा है। मंगलवार की सुबह उसके घर पर मातम छाया था। उसकी दो बेटियां चुपचाप बैठी थी। मां कुछ बोलने को तैयार नहीं थी। उनका कहना था कि अशोक का किसी से चक्कर था इस बात की जानकारी नहीं है। अशोक ने घरवालों को इस बारे में बताया भी नहीं। घर के पुरुष मौदहा थाने में बैठे थे। पुलिस ने अशोक के छोटे भाई को भी बैठा रखा है। 

गांव में लगी अशोक के बधाई की होर्डिंग
अशोक यादव ने गांव में गणतंत्र दिवस और नए वर्ष की बधाई की होर्डिंग लगा रखी थी। उसने अपने नाम के नीचे अध्यक्ष निर्माण कार्य मोहनपुरवा लिखा है। बताया जाता है कि गांव की राजनीति में उसकी सक्रिय भूमिका थी। वह खुद को किसी बड़े नेता से कम नहीं मानता था। गांव के लोगों में तो यह भी चर्चा थी कि अशोक अपनी दूसरी शादी छिपाकर कर रहा था। जहां शादी हो रही थी वहां के लोगों के यह नहीं बताया था कि अशोक की पहले भी शादी हो चुकी है और उसकी दो बेटियां हैं। चर्चा यह भी थी कि जिस लड़की ने अशोक को अपहृत किया था वह पहले भी गांव में आ चुकी थी और अशोक से मिल चुकी थी।