ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुरः हिन्दुस्तान के अभियान से जुड़े चेतन चौहान, दिलाई शपथ

कानपुरः हिन्दुस्तान के अभियान से जुड़े चेतन चौहान, दिलाई शपथ

हिन्दुस्तान महाअभियान का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सूबे के खेल मंत्री के साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी और बच्चे भी इस अभियान से जुड़ गए। ग्रीनपार्क के हर्ष तिवारी बैडमिन्टन हॉल में खेल...

कानपुरः हिन्दुस्तान के अभियान से जुड़े चेतन चौहान, दिलाई शपथ
लाइव टीम,कानपुरSat, 23 Sep 2017 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान महाअभियान का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सूबे के खेल मंत्री के साथ बड़ी संख्या में खिलाड़ी और बच्चे भी इस अभियान से जुड़ गए। ग्रीनपार्क के हर्ष तिवारी बैडमिन्टन हॉल में खेल मंत्री चेतन चौहान ने खिलाड़ियों और बच्चों को मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम` शपथ दिलाई। खेल मंत्री यहां पर तृतीय स्टेट टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर आए थे। 
इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि हिन्दुस्तान अखबार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत, सुन्दर भारत के सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया है, जो काबिलेतारीफ है। ऐसा तभी संभव होगा, जब हम सभी मिलकर इस दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं, इनमें अभी से साफ-सफाई के गुण विकसित किए जाएंगे, तभी ये आगे चलकर सफाई के प्रति अपनी और अपने आस-पास के लोगों की रुचि विकसित कर पाएंगे। 
हॉल में मौजूद बच्चों को उन्होंने स्कूल, खेल के मैदान को भी हमेशा साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। चौहान ने कहा कि खिलाड़ी के जीवन में सफाई का विशेष महत्व है, क्योंकि वातावरण साफ नहीं होगा, तो खिलाड़ी भी स्वस्थ नहीं रहेगा। गंदगी से बीमारियां होने की आशंका अधिक रहती है। इस मौके पर आईजी कानपुर आलोक कुमार सिंह, एमएलसी अरुण पाठक, क्रिकेटर सुरेश रैना, संजीव पाठक, टीटी प्लेयर गीता टंडन, सीडीओ अरुण कुमार, जीडी गोयनका स्कूल के चेयरमैन चंदन अग्रवाल आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें