ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरमंत्री पद से इस्तीफे की बात टाल गई उमा भारती

मंत्री पद से इस्तीफे की बात टाल गई उमा भारती

मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफे की अटकलों और पार्टी द्वारा इस्तीफा मांगे जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती बोलीं, मैं तो बहरी हो गई हूं, इसका जवाब पार्टी अध्यक्ष ही दे सकते हैं, उन्हीं से...

मंत्री पद से इस्तीफे की बात टाल गई उमा भारती
निज संवादददाता,झांसीFri, 01 Sep 2017 07:36 PM
ऐप पर पढ़ें

मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफे की अटकलों और पार्टी द्वारा इस्तीफा मांगे जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती बोलीं, मैं तो बहरी हो गई हूं, इसका जवाब पार्टी अध्यक्ष ही दे सकते हैं, उन्हीं से जवाब मांगिए। शुक्रवार को झांसी के प्राचीन काली मंदिर में दर्शन करने के बाद उमा पत्रकारों से मुखातिब थीं। लिए वाना हो गईं।
केन-बेतवा परियोजना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई विवाद नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एनओसी जारी कर दी है। एमपी सरकार इस पर काम कर रही है। शिवराज की तारीफों के पुल बांधते हुए उमा ने कहा कि क्रांति आने से मध्य प्रदेश ने तेजी से छलांग मारी है। 10 साल में वहां की सिंचाई व्यवस्था बेहतर हुई है। यही कारण है कि शिवराज हर साल राष्ट्रपति से कृषिकर्मी अवार्ड ला रहे हैं। 
झांसी के प्राचीन लक्ष्मीताल परियोजना पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योगी सरकार जल्द ही 54 करोड़ रुपए का बजट जारी करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत वे नगर आयुक्त व डीएम के साथ सौन्दर्यीकरण किए जाने वाले स्थलों का मुआयना कर चुकी हैं। उमा यहां से ओरछा रामराजा मंदिर के लिए रवाना हो गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें