पेड़ से गिरकर करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत
कन्नौज। हिन्दुस्तान संवाद पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा युवक करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को दोपहर...
कन्नौज। हिन्दुस्तान संवाद पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा युवक करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को दोपहर कोतवाली क्षेत्र के भूड़पुर्वा गांव निवासी 35 वर्षीय ऋषि कुमार दुबे पुत्र शिवानन्द दुबे अपने घर के सामने खड़े पेड़ पर चढ़कर उसकी टहनियों को काट रहा था। उस पेड़ के नीचे बिजली की एचटी लाइन निकली हुई थी। टहनियो को काटते समय युवक का पैर डाल से फिसल गया। जिससे युवक एचटी लाइन की चपेट में आकर नीचे गिर पड़ा। पेड़ से नीचे गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उनके परिजनों ने आनन फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया। जहां थोड़ी ही देर में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।