ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजएक्सप्रेस वे पर टायर फटने से कार पलटी, महिला घायल

एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से कार पलटी, महिला घायल

कसाबा के पास नगला तिजू गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर पड़ी। इसमें कार चला रही महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने प्राइवेट...

एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से कार पलटी, महिला घायल
Center,KanpurSat, 27 May 2017 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कसाबा के पास नगला तिजू गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर पड़ी। इसमें कार चला रही महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने प्राइवेट डाक्टर से इलाज कराया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले गए। लखनऊ की रहने वाली एक महिला सैफई के मेडिकल कालेज में नौकरी करती है। यहां से वह शनिवार को घर लौट रही थी। तभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला तिजू गांव के सामने कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर हाइवे के नीचे आ गिरी। खेतों में काम कर रहे किसान हादसे देखकर दौड़ पड़े। इस पर कार चला रही महिला को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। मामूली चोट आने पर महिला का प्राइवेट डाक्टर से उपचार कराया। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर परिजन आ गए। हालत में सुधार होने पर महिला के परिजन उसे घर ले गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें