ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजकिसानों की अनदेखी कर रही सरकार: सलमान खुर्शीद

किसानों की अनदेखी कर रही सरकार: सलमान खुर्शीद

कन्नौज। हिन्दुस्तान संवाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। इससे किसानों का आलू माटी मोल है और फेंका जा रहा है। जब देश का किसान...

किसानों की अनदेखी कर रही सरकार: सलमान खुर्शीद
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजSat, 12 Aug 2017 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कन्नौज। हिन्दुस्तान संवाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। इससे किसानों का आलू माटी मोल है और फेंका जा रहा है। जब देश का किसान समृद्ध नहीं होगा तो देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। कांग्रेस के समधन नगर अध्यक्ष कबीर खां के बीमार होने की जानकारी पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद व पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद उनके आवास पर पहुंची। कुशल क्षेम पूछी। इसके बाद कार्यकर्ताओं से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि केन्द्र और यूपी सरकार को जनता ने बहुमत दिया है। इसलिए जनता को राहत देना सरकार का काम है। कृषि प्रधान देश में किसान बेहाल है। आलू की फसल का वाजिब मूल्य न मिलने के कारण किसान परेशान है। आलू फेंका जा रहा है। गोरखपुर की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सरकार की नाकामी साफ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें