ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीआग से झुलसी महिलाओं सहित व्यक्ति नाजुक

आग से झुलसी महिलाओं सहित व्यक्ति नाजुक

मऊरानीपुर शहर के सराफा बाजार स्थित बीती देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग से गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। आग से दो महिलाएं सहित वृद्ध झुलस गए। जिनकी हालत नाजुक...

आग से झुलसी महिलाओं सहित व्यक्ति नाजुक
हिन्दुस्तान टीम,झांसीWed, 18 Oct 2017 07:18 PM
ऐप पर पढ़ें

मऊरानीपुर शहर के सराफा बाजार स्थित बीती देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग से गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। आग से दो महिलाएं सहित वृद्ध झुलस गए। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गुरुवार तीनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। जहां एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

सराफा बाजार निवासी कृष्णगोपाल पहारिया के मकान में बुधवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग की लपटें उठती देख वहां हड़कंप मच गया। परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। लेकिन, कुछ ही पल में आग ने उग्र रूप धारण लिया। आग की लपटें इतनी तीखी हो गई तो लोग पासे जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से यवक्षी (3 माह) बेटी भरत की झुलसकर मौत हो गई थी। वहीं मीरा देवी (55) पत्नी कृष्ण गोपाल, कृष्ण गोपाल (60) और मोहिनी (29) पत्नी भरत झुलस गई थी। लोगों की मदद से पुलिस ने आग से झुलसी मीरा देवी, कृष्ण गोपाल, मोहिनी को मेडिकल कॉलेज झांसी में भरती कराया गया। वहीं परिजनों की मानें तो आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। घर में कुछ पटाखे भी रखे थे। जिससे आग तेजी से भड़की। आग से घर में सामान, गृहस्थी का सामान, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर सबकुछ जलकर राख हो चुका था। वहीं परिवारी सूत्रों की मानें तो तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जहां गुरुवार को तीनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। वहां एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। आला अफसरों ने किया निरीक्षण : घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अनुनय झा, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक, कोतवाली प्रभारी बीएल यादव ने मौका-मुआयना किया। उन्होंने तुरंत आग से झुलसे लोगों को अस्पताल में भरती कराया। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया। आग लगने की कारण शॉर्ट सर्किट ही बताया जा रहा है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है। धनतेरस के दिन जहां लोग खूशियां मना रहे थे। वहीं सराफा बाजार निवासी कृष्णगोपाल पहारिया के मकान में आग लग गई। आग की लपटों ने एक मासूम को अपने चपेटे में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं आग से तीन लोग झुलस गए। परिवार में खशियां मातम में बदल गई। गुरुवार को सराफा बाजार के हालात बेहद नाजुक नजर आए। कृष्ण गोपाल पहारिया के यहां मातम था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें