ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीससुर, पत्नी को मारा चाकू, घायल

ससुर, पत्नी को मारा चाकू, घायल

गांव पृथ्वीपुर में शराब के नशे में युवक ने अपने ससुर व पत्नी पर चाकू से बार कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया।गांव पृथ्वीपुर...

ससुर, पत्नी को मारा चाकू, घायल
हिन्दुस्तान टीम,झांसीWed, 18 Oct 2017 07:18 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव पृथ्वीपुर में शराब के नशे में युवक ने अपने ससुर व पत्नी पर चाकू से बार कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया।

गांव पृथ्वीपुर निवासी पन्नालाल बुधवार की देर रात घर के बाहर चबूतरा पर बैठा था। तभी सुभाष नगर थाना पनवाड़ी निवासी उसका दामाद राजेन्द्र बेटा गुड्डू शराब के नशे में आया। इससे पहले कि पन्नालाल कुछ समझ पाता, राजेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर राजेश तैश में आ गया। उसने पन्नालाल पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर के अंदर से राजेश की पत्नी भारती पिता पन्नालाल को बचाने आई तो उसने भारती को भी चाकू मार दिया। जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। ग्रामीणों को पास आता देख राजेश वहां से भाग निकला। वहीं लोगों की मदद से पन्नालाल और भारती को अस्पताल में भरती कराया गया। पन्नालाल ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। वहीं कोतवाली पुलिस की मानें तो पृथ्वीपुर में युवक ने चाकू से हमला किए जाने का आरोप लगाया है। बताया, घायलों को डॉक्टरी के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पन्नालाल की मानें तो बीती देर रात घर के बाहर बैठा था। तभी उसका दामाद राजेश शराब के नशे में आया। गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें