ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीसंदिग्ध हालातों महिला की मौत, हत्या की आशंका

संदिग्ध हालातों महिला की मौत, हत्या की आशंका

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में रक्त रंजित हालत में पड़ा मिला। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाट के मैदान के पीछे...

संदिग्ध हालातों महिला की मौत, हत्या की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,झांसीSat, 10 Jun 2017 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में रक्त रंजित हालत में पड़ा मिला। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाट के मैदान के पीछे गुरुद्वारे के पास रहने वाले लोगों को शनिवार की सुबह अर्चना सिंह सेंगर के घर से बच्चे की रोने के आवाज सुनाई दी। काफी देर तक जब बच्चे की रोने की आवाज आती रही तो क्षेत्रीय महिलाओं ने उक्त महिला को पुकारा। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिस पर आशंका से ग्रसित होने पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने जब घर के अन्दर देखा तो स्थिति देखकर दंग रह गए। घर के अन्दर अर्चना सिंह सेंगर का शव रक्त रंजित हालत में जमीन पर पडा था। उसके कपडे़ अस्त व्यस्त थे। घटना स्थल पर खून पड़ा था। वहीं अपनी मां के शव के पास बैठा दो वर्ष का मासूम बेटा शव से चिपक कर रो रहा था। यह देख स्थानीय लोगो में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बडी बहन रेखा ने बताया कि अर्चना का पति विशाल अपने पिता का इलाज करने मुम्बई गया है। हफ्ते भर से वह घर में अकेली रह रही थी। उसने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसकी अर्चना से बात हुई थी। तब अर्चना ने किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं बताई थी। अचानक घटी घटना को लेकर क्षेत्रीय लोग भी सकते में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें