ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरडायरिया से दो की मौत, मची अफरातफरी

डायरिया से दो की मौत, मची अफरातफरी

धर्मापुर विकास खंड के विशुनपुर बसवत गांव में डायरिया के प्रकोप से हुई दो की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। शनिवार की शाम को ग्राम प्रधान रामदुलार यादव सहित गांव के दो दर्जन लोग उल्टी दस्त से...

डायरिया से दो की मौत, मची अफरातफरी
गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। हिन्दुस्तान संवादSun, 20 Aug 2017 09:56 PM
ऐप पर पढ़ें

धर्मापुर विकास खंड के विशुनपुर बसवत गांव में डायरिया के प्रकोप से हुई दो की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। शनिवार की शाम को ग्राम प्रधान रामदुलार यादव सहित गांव के दो दर्जन लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। पीड़ितों में कुछ को जिला अस्पताल तो कुछ को अन्य व निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया में बात आते ही रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची लेकिन सिर्फ लाल-पीली गोलियां वितरित कर लौट आयी। टीम ने ग्रामीणों को रोगों से बचाव की जानकारियां भी दी लेकिन गंभीर स्थिति पर कोई चिंतन नहीं किया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। 

दो दिन पहले गांव निवासी 70 वर्षीय जनार्दन यादव व उनकी बड़ी माता 90 वर्षीय राजपत्ती देवी की मौत डायरिया से हो गयी। उसके बाद गांव में एक एक करके कई लोग उल्टी दस्त की चपेट में आते गये। पीड़ितों में 60 वर्षीय श्यामबली यादव, 60 वर्षीय सुखराज यादव, 10 वर्षीय गौरव, 18 वर्षीय रंका यादव, 70 वर्षीय भुलई यादव, 70 वर्षीय फेरु यादव, 60 वर्षीय अमरदेव यादव, 50 वर्षीय धनदेई देवी, 18 वर्षीय रोहित, 47 वर्षीय बृजबाला देवी, तीन वर्षीय अंश यादव, 22 वर्षीय उदयराज, 14 वर्षीय अमित यादव, 15 वर्षीय सुमित यादव,18 वर्षीय कुलदीप, 48 वर्षीय रामधनी, 28 वर्षीय पुष्पा, 55 वर्षीय रामबचन, 32 वर्षीय प्रमिला देवी, एक वर्षीय देवांश, 20 वर्षीय गुड़िया शामिल है।

महज खानापूर्ति में जुटा स्वास्थ्य विभाग 
गंभीर रूप से पीड़ितों का उपचार जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज और कई निजी अस्पताल में चल रहा है। रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी धर्मापुर डा. डीके गिरी के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने ग्रामीणों को ओआरएस के पैकेट, क्लोरीन की गोलियां व अन्य दवाएं वितरित की तथा साफ सफाई के साथ ही रोगों से बचाव की जानकारियां भी दी गयी। टीम में विनोद जोशी, शांति देवी, महेन्द्र, विनोद सहित कई लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें