ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरअपहरण कर किशोर की हत्या, ट्रैक पर फेंका शव

अपहरण कर किशोर की हत्या, ट्रैक पर फेंका शव

अर्गूपुर धौरहरा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का अपहरण कर हत्या कर दी गयी। शव बिलवाई रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया। हत्या का कारण आशनाई बताया जा रहा है। शुक्रवार को...

अपहरण कर किशोर की हत्या, ट्रैक पर फेंका शव
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSat, 05 Aug 2017 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

अर्गूपुर धौरहरा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर का अपहरण कर हत्या कर दी गयी। शव बिलवाई रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया। हत्या का कारण आशनाई बताया जा रहा है। शुक्रवार को किशोर का शव मिलने से आक्रोशित लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। कोतवाल, चौकी प्रभारी व यूपी 100 के सिपाहियों के निलम्बन के आश्वासन पर पांच घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी 17 वर्षीय प्रदीप जायसवाल पुत्र जोखन की बीबीगंज बाजार में इलेक्ट्रानिक्स के सामान की दुकान है। बताया जाता है कि आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती से उसका प्रेम चल रहा था। युवती का युवक के गांव में ननिहाल है। जानकारी होने पर किशोर को लड़की के घर वालों ने हिदायत दी थी। गुरुवार की शाम दुकान पर बैठे प्रदीप को दो लोग बाइक से अपने साथ लेकर चले गये। रात में तीन लोग युवक के घर भी पहुंचे थे। उधर देर रात तक प्रदीप के घर न लौटने पर परिजन युवती पक्ष के लोगों के पास पहुंच गए। उनसे विवाद हो गया। किसी ने मामले की सूचना यूपी 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम किशोर के भाई समेत चार लोगों को लेकर कोतवाली आ गयी। पूरी रात उन्हें थाने पर बैठाए रखा गया। शुक्रवार की सुबह सात बजे रेलवे ट्रैक पर प्रदीप का शव पड़ा मिला है। घटना से लोग आक्रोशित हो उठे और चक्काजाम कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें