ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरजौनपुर:नौजवानों की बदौलत देश में हुआ परिवर्तन : ललई

जौनपुर:नौजवानों की बदौलत देश में हुआ परिवर्तन : ललई

विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा है कि आज सामाजिक जीवन और राष्ट्रीय राजनीति में विकृतियां दिखाई दे रही हैं। उसका प्रतिबिम्ब छात्र राजनीति पर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। छात्रसंघ में आपराधिक...

जौनपुर:नौजवानों की बदौलत देश में हुआ परिवर्तन : ललई
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरMon, 18 Sep 2017 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा है कि आज सामाजिक जीवन और राष्ट्रीय राजनीति में विकृतियां दिखाई दे रही हैं। उसका प्रतिबिम्ब छात्र राजनीति पर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। छात्रसंघ में आपराधिक प्रवृत्ति रोकनी होगी। हिन्दी भवन में छात्र नौजवान जागरूकता अभियान के समापन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कई शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव में अपराधीकरण की प्रवृत्ति व्याप्त है। यह चिंता का विषय है लेकिन रोग को दूर करने के बजाय रोगी को मारना यह कैसा न्याय है? यहां सवाल उठता है कि क्या लोकसभा व विधानसभा चुनाव में हिंसा नहीं होती, तो फिर छात्रसंघ चुनाव पर ही क्यों रोक लगाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र समुदाय स्वभाव से ही निरंकुश सत्ता व व्यवसाय विरोधी होता है। यदि छात्र एकजुट हो गये तो सरकार व प्रशासन की मनमानी कैसे चलेगी। जनपद प्रभारी अरविन्द गिरि ने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए काम करें। शहर व ग्रामीण इलाकों में जाकर सपा सरकार में युवाओं के लिए किये गये कार्य को बतायें। साथ ही मौजूदा भाजपा सरकार की खामियों से लोगों को अवगत करायें। छात्रसभा जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि इन दिनों देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव हो रहा है लेकिन अभी भी बहुत से विश्वविद्यालयों में रोक लगी है। इससे लोकतंत्र की पहली सीढ़ी को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राजनारायण बिन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, राजन यादव, युवजनसभा के अध्यक्ष अमित यादव, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्र, संजय सरोज, रूखसार अहमद, डा.लक्ष्मीकान्त यादव, पवन लोहिया, कौशल यादव, संजय सोनकर, राहुल यादव, सतीश त्रिदेव, प्रियंम यादव, राहुल, रणंजय उपस्थित रहे। संचालन रियाज ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें