ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हाथरससिर्फ हाथरस ब्लॉक में ही पडे़ंगे तीन सीटों के लिए वोट

सिर्फ हाथरस ब्लॉक में ही पडे़ंगे तीन सीटों के लिए वोट

जिले के क्षेत्र व ग्राम पंचायत के रिक्त पदों में से केवल हाथरस विकास खण्ड के एक ग्राम प्रधान सहित एक एक क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। आगामी एक जुलाई को वोट डाले जाएंगे।...

सिर्फ हाथरस ब्लॉक में ही पडे़ंगे तीन सीटों के लिए वोट
हिन्दुस्तान टीम,हाथरसSat, 24 Jun 2017 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के क्षेत्र व ग्राम पंचायत के रिक्त पदों में से केवल हाथरस विकास खण्ड के एक ग्राम प्रधान सहित एक एक क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। आगामी एक जुलाई को वोट डाले जाएंगे। तीन जुलाई को मतगणना की जाएगी। सिकंदराऊ, सादाबाद, सहपऊ व मुरसान में रिक्त पदों पर एक एक ही पर्चा दाखिल होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हो गया। शनिवार को नाम वापसी का वक्त मुकर्रर था। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हुई। तीन बजे के बाद मैदान में डटे रहे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। यहां डाले जाएंगे वोट गढ़ी धारू में प्रधान की मृत्यु के बाद रिक्त हुई सीट पर भाग्य आजमाने के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। खचेर सिंह, नीतू कुमारी, पुष्पेन्द्र, यतेन्द्र कुमार, योगेश कुमार को चुनाव चिह्न दिया गया। सदस्य क्षेत्र पंचायत बरवाना वार्ड संख्या 62 के लिए तीन पर्चे दाखिल हुए। कुलदीप सिंह ने पर्चा शनिवार को वापस ले लिया। इस सीट पर धीरेन्द्र, रवेन्द्र पाल सिंह के बीच मुकाबला होगा। नगला खरग ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या एक के लिए बिहारी लाल व हीरालाल चुनावी अखाडे़ में हैं। नौ निर्विरोध, 10 सदस्य पद खाली ग्राम पंचायत मुहब्बतपुरा के वार्ड संख्या पांच से सुरेश चन्द्र व आठ नंबर से उर्मिला, नूरपुर के वार्ड संख्या एक से सावित्री देवी व वार्ड नंबर आठ से लाखन सिंह, पुरा खुर्द ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 12 से रामा देवी, बरौली के वार्ड नंबर दस से शांति देवी, नगला केशों के वार्ड नंबर चार से विपन कुमार,नगला केशों के वार्ड नंबर दो से ऊषा देवी, पहाड़पुर के वार्ड संख्या 10 से पंकज का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। हाथरस ब्लॉक में 19 ग्राम पंचायत सदस्य पर रिक्त थे। दस पर आवेदन हुए थे। नौ रिक्त रह गए थे। अब आगामी समय में नौ रिक्त पदों पर चुनाव होंगे। यहां भी निर्विरोध निर्वाचन मुरसान ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत वार्ड 79 नहरोई व सादाबाद ब्लॉक में 63 कुरसंडा पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मुरसान में दो, सिकंदराराऊ में सात व सहपऊ ब्लॉक में आठ ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिले में सिर्फ हाथरस विकास खण्ड की एक प्रधान पद, एक क्षेत्र पंचायत व एक ग्राम पंचायत सदस्य पद पर ही चुनाव होगा। अब हम इन पदों पर उपचुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। - डॉ. रामप्रवेश, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, हाथरस।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें