ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हाथरसअचानक निकली गैस की पाइप, दो महिलाएं झुलसीं

अचानक निकली गैस की पाइप, दो महिलाएं झुलसीं

कोतवाली क्षेत्र की सीकनापान गली स्थित एक घर में रविवार को पूरा परिवार जन्मदिन की खुशियां मना रहा था। अचानक निकली गैस की पाइप से लगी आग के बाद चीख पुकार मच गई। इसमें दो महिलाएं झुलस गईं, जिन्हें जिला...

अचानक निकली गैस की पाइप, दो महिलाएं झुलसीं
हिन्दुस्तान टीम,हाथरसSun, 13 Aug 2017 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र की सीकनापान गली स्थित एक घर में रविवार को पूरा परिवार जन्मदिन की खुशियां मना रहा था। अचानक निकली गैस की पाइप से लगी आग के बाद चीख पुकार मच गई। इसमें दो महिलाएं झुलस गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीकनापान गली निवासी अशोक कुमार के बेटे का रविवार को जन्मदिन था। जिसे लेकर घर में कथा का आयोजन हुआ। कथा पूर्ण होने के बाद खाने का कार्यक्रम चला। अशोक के भाई अनिल की पत्नी मनीषा और दूसरे भाई भिखारीदास की पत्नी संतोष रसोई में पूड़ियां सेक रहीं थी। इसी बीच अचानक से गैस की पाइप निकल गया और आग लग गई। इसमें मनीषा और संतोष दोनों झुलस गईं। शोर सुनकर आसपास के पहुंचे लोगों ने दोनों महिलाओं को आनन फानन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें