हिन्दुस्तान ओलम्पियाड को लेकर विद्यार्थियों में जोश
स्कूल एवं कॉलेजों में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड का कारवां बनने लगा है। इस प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं जोश नजर आ रहा है। बागला इंटर कॉलेज और यूनियन पब्लिक स्कूल सासनी के बच्चों में जोश नजर आया।...
स्कूल एवं कॉलेजों में हिन्दुस्तान ओलम्पियाड का कारवां बनने लगा है। इस प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं जोश नजर आ रहा है। बागला इंटर कॉलेज और यूनियन पब्लिक स्कूल सासनी के बच्चों में जोश नजर आया। हिन्दुस्तान की टीम ने शुक्रवार को दोनों की कॉलेजों में बच्चों को प्रतियोगिता की विस्तार से जानकारी दी। छह सितम्बर को आयोजित होने वाली हिन्दुस्तान ओलम्पियाड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलेभर के स्कूलों में प्रतियोगिता को लेकर हिन्दुस्तान की टीम हर दिन पहुंच रही है। गुरुवार को हिन्दुतान की टीम सासनी विजयगढ़ रोड स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल पहुंची और शुक्रवार को बागला इंटर कॉलेज हाथरस में टीम के सदस्यों ने प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। इसमें प्रतियोगिता में दिए जाने वाले नकद पुरस्कार व प्रतियोगिता की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक एनपी सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ.विकास सिंह ने सयुंक्त रुप से छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक शिक्षिकाएं और स्कूल स्टाफ मौजूद के सदस्य मौजूद थे। बागला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राधेश्याम वार्ष्णेय ने भी विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में शामिल होने को कहा।