ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईपुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को भेजा जेल

पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को भेजा जेल

महिला को मार कर लटकाने के आरोपी पति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया। दहेज हत्या के इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी की...

पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को भेजा जेल
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईWed, 19 Jul 2017 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला को मार कर लटकाने के आरोपी पति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया। दहेज हत्या के इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में पिछले महीने 14 जून को सफाकत पुत्र छिद्दन खां की पत्नी हुमैरा (24) का शव घर के कमरे में फांसी पर झूलता मिला था। पिता कमरूल ने अपनी बेटी को मार कर लटकाने का आरोप लगाया था। बताते हैं कि हुमैरा की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसके दो मासूम बच्चे भी हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर हुमैरा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि 14 जून को हुमैरा को मारापीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसे आत्महत्या का रूप देने के लिए लटका दिया गया। इस मामले में पति सफाकल समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसओ पाली संजय मौर्या ने बताया कि मुख्य आरोपी सफाकत को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया। जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें