प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष व भाई पर जिला बदर की कार्रवाई शुरु
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और उनके भाई के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस महकमे ने पूरी कार्रवाई करके डीएम के यहां फाइल भेज दी है।बघौली थाना के सुन्नी महरी निवासी संजीव...
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और उनके भाई के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस महकमे ने पूरी कार्रवाई करके डीएम के यहां फाइल भेज दी है।
बघौली थाना के सुन्नी महरी निवासी संजीव कुशवाहा पुत्र बाबू सिंह व उनके छोटे भाई राजीव पर पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। डीएम के पास भेजी गई फाइल पर अनुमति मिलते ही वे जिला बदर हो जाएंगे। एसओ जटाशंकर के मुताबिक दोनो भाई शातिर अपराधी हंै। संजीव कुशवाहा पर गुड्डू बाजपेई की हत्या का भी आरोप है। जो एक चर्चित हत्याकांड रहा है। वहीं इसके अलावा भी अन्य कई मामले दर्ज है। संजीव सिंह कुशवाहा वर्तमान समय में प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष हैं। उधर जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उनके राजनैतिक विरोधी साजिश रच रहे हैं। इसीलिए उन्हंे फंसाया जा रहा है।