ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईहरदोई में दबंगों ने ढाया कहर

हरदोई में दबंगों ने ढाया कहर

दबंगों का सताया एक परिवार बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित महिला ने रो-रो कर अपना दुखड़ा सुनाया। इसके अलावा आरोपियों पर करवाई करने के लिए जमकर हंगामा काटा। पुलिस अफसरों ने उसे कार्रवाई का भरोसा...

हरदोई में दबंगों ने ढाया कहर
Center,KanpurWed, 24 May 2017 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

दबंगों का सताया एक परिवार बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित महिला ने रो-रो कर अपना दुखड़ा सुनाया। इसके अलावा आरोपियों पर करवाई करने के लिए जमकर हंगामा काटा। पुलिस अफसरों ने उसे कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया और शाहाबाद पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिया गया। शाहाबाद कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी निवासी राजेश दिव्यांग है, उसकी पत्नी बेबी है। एसपी आफिस में उसने बताया कि 22 मई को उसके घर में कुछ पड़ोसियों ने जमकर पीटा। महिला का आरोप है कि आए दिन दोनों आरोपी शराब पी कर गाली-गलौज करते हैं। जिसे मना करने पर आरोपी उससे खफा हैं। महिला का कहना है दोनों आरोपी बदमाश हैं। वह आए दिन किसी न किसी को पीटते रहते हैं। यहां तक स्थानीय पुलिस का भी दोनों दबंगों को संरक्षण प्राप्त है। जिसकी वजह से आए दिन उसे सताते हैं। इसी बात को लेकर महिला ने अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा काटा। महिला को एएसपी के सामने लाया गया। जहां पर पीड़ित महिला ने रो-रो कर अपनी आप बीती बताई। इस पर उसे कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए मामले को शांत कराया और शाहाबाद पुलिस को कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें