ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरपौत्र का शव देख सदमे से दादा की मौत

पौत्र का शव देख सदमे से दादा की मौत

गुरुवार की रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। जिसमें भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल चाचा को इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया था। शुक्रवार को...

पौत्र का शव देख सदमे से दादा की मौत
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरSat, 17 Jun 2017 10:57 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार की रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। जिसमें भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल चाचा को इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया था। शुक्रवार को पौत्र का शव घर आने पर दादा बेसुध हो गया। जिसे परिजन इलाज के लिए सदर अस्पतपाल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। दो दिनों में दो मौतों से परिजनों में कोहराम मचा है। मुस्करा थानाक्षेत्र के चन्दोरा निवासी बीरेन्द्र कुमार यादव (40) अपने चाचा ब्रजलाल के साथ शादी समारोह में शामिल होने बाइक से कबरई थानाक्षेत्र के परसहा गांव गया था। जहां से देर रात वापस लौटते समय बबेड़ी के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी थी। जिससे बीरेन्द्र की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि घायल चाचा ब्रजलाल को नाजुक हालत में कानपुर रेफर किया गया था। शुक्रवार को परिजन शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जब शव लेकर घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार करने के बाद बीरेन्द्र के दादा भूरेलाल (70) सदमें में आकर बेहोश हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पौत्र की अन्त्येष्टि तो शनिवार को दादा की अन्त्येष्टि से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें