ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरऑटो दुर्घटनाग्रस्त, आठ सवारियां घायल

ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, आठ सवारियां घायल

मौदहा नगर के बड़े चौराहे से सवारियां लादकर सुमेरपुर जा रहा ऑटो चालक की लापरवाही से बेकाबू हो राजमार्ग पर पलट गया। जिसमें घायल चार महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक घायलों को लहूलुहान हालत में सीएचसी में...

ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, आठ सवारियां घायल
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरFri, 22 Sep 2017 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मौदहा नगर के बड़े चौराहे से सवारियां लादकर सुमेरपुर जा रहा ऑटो चालक की लापरवाही से बेकाबू हो राजमार्ग पर पलट गया। जिसमें घायल चार महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक घायलों को लहूलुहान हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की दोपहर नगर के बड़े चौराहे से ऑटो का चालक एक दर्जन से अधिक सवारियां लादकर तेजगति से सुमेरपुर की ओर चल दिया। जैसे ऑटो ग्राम मकरांव के नजदीक पहुंचा, तभी चालक की लापरवाही के चलते ऑटो बेकाबू हो राजमार्ग पर पलट गया। जिसमें उसमें बैठी सवारियों के घायल होने से उनमें चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे अधिवक्ता फिरोज कमाल ने 108 एंबुलेंस की मदद से इस घटना में घायल गरीबन (70) निवासी विदोखर, शुभम (27) निवासी उर्दना, रामबाबू (26) व उसकी पत्नी सुनीता (24) निवासी चांदीकला, सुशीला (65) पत्नी मलखान सिंह निवासी कल्ला, बल्देव (33) निवासी कबरई, रामदेवी (32) पत्नी अरविंद निवासी सुमेरपुर, कल्लू (30) निवासी भौनियां को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक साथ इतने घायल पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल सभी घायलों की मरहम-पट्टी कर उनका इलाज किया गया। इस घटना में आधा दर्जन सवारियां और चुटहिल हो गई। जबकि रामबाबू का मासूम पुत्र बउआ जो अपनी मां की गोद में था, उसके खरोंच तक नहीं आई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें