युवक ने किशोरी के साथ की ऐसी हरकत, पहुंच गया जेल
बस्ती। निज संवाददाता बस्ती में एक युवक ने किशोरी के साथ ऐसी हरकत की कि हर कोई अवाक रह गया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के घर पहुंचे युवक ने घर के पास ही उसका हाथ पकड़...
बस्ती। निज संवाददाता
बस्ती में एक युवक ने किशोरी के साथ ऐसी हरकत की कि हर कोई अवाक रह गया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के घर पहुंचे युवक ने घर के पास ही उसका हाथ पकड़ लिया। वह प्यार का दावा करने लगा। इस घटना से सकते में आई किशोरी घबराकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
किशोरी की गुहार सुन परिजन मौके पर पहुंचे। युवक को पकड़ा और सूचना पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह गांव पहुंच कर आरोपी सुभाष को दबोच लिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। लालगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला सुभाष कुछ समय पहले किशोरी के संपर्क में आया था। उसके बाद से ही वह उसके पीछे पड़ गया था।
---