ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरझाड़-फूंक करा लौट रही थी महिलाएं, आटो पलटा तो पहुंची अस्पताल

झाड़-फूंक करा लौट रही थी महिलाएं, आटो पलटा तो पहुंची अस्पताल

गोरखपुर हिन्दुस्तान टीम शाहपुर थाना क्षेत्र के संगम चौराहे के पास रविवार को सामने से आ रहे अपाचे सवार को बचाने के चक्कर में आटो अनियंत्रित हो पलट गया। आटो में सवार 4 महिलाएं घायल हो गई। उन्हें उपचार...

झाड़-फूंक करा लौट रही थी महिलाएं, आटो पलटा तो पहुंची अस्पताल
कुशीनगर, गोरखपुरSun, 11 Jun 2017 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर हिन्दुस्तान टीम
शाहपुर थाना क्षेत्र के संगम चौराहे के पास रविवार को सामने से आ रहे अपाचे सवार को बचाने के चक्कर में आटो अनियंत्रित हो पलट गया। आटो में सवार 4 महिलाएं घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। 
 स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुला कर सभी घायलों को भाजपा नेता उमेश चन्द्र यादव और चन्देव यादव के सहयोग से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रविवार की सुबह कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव की 10 महिलाए बगल के सुधयाने गांव जा रही थी। अभय सिंह के आटो में सवार बरसाती देवी, गुलाबी देवी प्रेमलावती और गुलावती देवी को ज्यादा चोट आई है। इन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। छह महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया गया। आटो में सवार महिलाएं चिलुआताल के मजनू चौराहे के पास मिलन सोखा यहां गठिया की दवा और झाड़ फूंक कराने के बाद घर लौट रही थी। की दवा लेने व बधवाना के बाद उक्त आटो से घर के लिए आ रही थी की संगम चौराहे के पास अपाची को बचाने के चक्कर मे पलट गई ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें