ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरतीन दिन से लापता महिला की मिली लाश

तीन दिन से लापता महिला की मिली लाश

संतकबीरनगर के बखिरा थाना के प्रतापुर गांव में एक महिला तीन दिन से गायब रही। उसके भाई ने तहरीर दी तो पुलिस ने तलाश शुरू की। महिला के घर के पीछे एक कुएं से देर शाम उसका शव बरामद किया।  बस्ती...

तीन दिन से लापता महिला की मिली लाश
हिन्‍दुस्‍तान टीम,संतकबीरनगरThu, 28 Sep 2017 11:45 AM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर के बखिरा थाना के प्रतापुर गांव में एक महिला तीन दिन से गायब रही। उसके भाई ने तहरीर दी तो पुलिस ने तलाश शुरू की। महिला के घर के पीछे एक कुएं से देर शाम उसका शव बरामद किया। 

बस्ती जिले के लालगंज थाना के धाना गांव निवासी बलिराम ने बखिरा थाने में बुधवार तहरीर दी। तहरीर में कहा था कि उनकी बहन बिन्दु देवी (45) पत्नी अनिल त्रिपाठी तीन दिन से गायब है। तहरीर में बहन को मारकर लाश ठिकाने लगाने की आशंका व्यक्त की गई थी। इस आधार पर पुलिस ने बुधवार शाम को छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान महिला के घर के पीछे कुएं से उसकी लाश बरामद हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रराम्भिक जांच में शादी के बाद बच्चा न होने के कारण हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की बात सामने आ रही है। थानाध्यक्ष राम भवन यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके साथ ही पुलिस अपनी जांच कर रही है। एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, सीओ मेंहदावल प्रमोद कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें