ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदरवाजे से टकरा कर गिरी महिला और कट गई चोटी

दरवाजे से टकरा कर गिरी महिला और कट गई चोटी

परसुरामपुर के बीरपुर गांव में घर में से बाहर निकली 42 वर्षीय सीमा सिंह बाहर दरवाजे से टकरा कर नीचे गिर गईं। घर की अन्य महिलाओं ने उन्हें दौड़ कर उठाया। अचानक नीचे कट कर पड़े उनके बालों को देख वह हैरान...

दरवाजे से टकरा कर गिरी महिला और कट गई चोटी
हिन्दुस्तान टीम, बस्तीTue, 08 Aug 2017 04:19 PM
ऐप पर पढ़ें

परसुरामपुर के बीरपुर गांव में घर में से बाहर निकली 42 वर्षीय सीमा सिंह बाहर दरवाजे से टकरा कर नीचे गिर गईं। घर की अन्य महिलाओं ने उन्हें दौड़ कर उठाया। अचानक नीचे कट कर पड़े उनके बालों को देख वह हैरान रह गई। 
सीमा की चोटी का आधे से अधिक बाल कट कर नीचे पड़ा था। उनके पति संजीव कुमार सिंह दिल्ली में कमाते हैं तो दोनों बच्चे स्कूल गए थे। सूचना पर भाग कर पहुंचे जेठ अहिरौली ग्राम पंचायत के कोटेदार उदयभान सिंह ने किसी अनहोनी की आशंका में 100 डायल पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सीमा सिंह कुछ खास नहीं बता सकी। सिर्फ इतना कहा कि दरवाजे से टकराकर वह नीचे गिर पड़ी। बाल कैसे कटा उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। 

VIDEO: चंद्रगहण के समय बरामदे में सो रही थी युवती, कट गई चोटी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें